पुलिस ने मारपीट,अवैध वसूली के आरोपियों को किया गिरफ्तार:5 प्रकरणों में फरार 7 आरोपी हिरासत में, न्यायालय में भी किया गया पेश

छतरपुर में राजनगर थाना पुलिस ने सोमवार की शाम 5 बजे एक खुलासा किया है जिसमें 5 मारपीट और दो अवैध वसूली के मामले में फरार 1 महिला सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि 2024 में पंजीबद्ध अलग अलग 5 लड़ाई झगड़े, मारपीट एवं 2 अवैध वसूली जैसे प्रकरणों के 7 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 1. रज्जन उर्फ परशुराम पटेल पिता बाबूलाल पटेल उम्र 41 साल निवासी ग्राम डिगोनी (2 प्रकरणों में फरार) 2. महिला आरोपी निवासी डिगोनी 3. सौंकीलाल पिता राजधर यादव उम्र 45 साल 4. फूलचन्द्र यादव पिता सौंकीलाल यादव उम्र 19 साल 5. मोहनलाल यादव पिता राजधर यादव उम्र 48 साल निवासी बंधियन 6. रमेश पटेल पिता नाथूराम पटेल उम्र 43 साल निवासी ग्राम इमलिया 7. लखन प्रजापति पिता रामू प्रजापति उम्र 23 साल निवासी ग्राम नहदौरा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *