सीएम डॉ. मोहन मोहन यादव 21 दिसंबर को रतलाम आएंगे। वे यहां क्रीड़ा भारती एवं चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 25वां खेल चेतना मेला के रजत जयंती कार्यक्रम के शुभारंभ में शामिल होंगे। सीएम के संभावित दौरे को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सुबह अधिकारियों ने बंजली हवाई पट्टी पहुंच कर व्यवस्था देखी। दोपहर बाद कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार ने कार्यक्रम स्थल नेहरू स्टेडियम का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा अन्य मौजूद रहे। 25वां खेल चेतना मेला की तैयारियां शुरू हो चुकी है। तीन दिवसीय खेल चेतना मेले का शुभारंभ 21 दिसंबर को सीएम डॉ. यादव करेंगे। सीएम के डॉ. यादव के आगमन को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया है। कलेक्टर-एसपी ने सोमवार तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय और आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल एवं बंजली हवाई पट्टी पहुंच व्यवस्थाएं देखी। हालांकि सीएम का अभी अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है। आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि रजत जयंती वर्ष में 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला को भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। इसमें 18 खेलों में दस हजार से अधिक स्कूली बच्चों की सहभागिता होगी। देखिए तस्वीरें…


