गायत्री मंदिर मार्ग पर लटक रहे बिजली तार से खतरा, सुधार नहीं

कवर्धा| गायत्री मंदिर जाने वाली गली में बिजली के तार खंभों से सड़क को क्रॉस करते हुए काफी नीचे लटक रहे हैं। इससे बड़ी गाड़ियों के फंसने और किसी भी समय हादसे की आशंका बनी हुई है। खंभों पर तार बेतरतीब ढंग से उलझे हुए हैं और कुछ तार आसपास के घरों की छतों को भी छू रहे हैं। जो गंभीर दुर्घटना को न्योता दे रहा है। बिजली कंपनी को इस पर ध्यान देना चाहिए। -सूरज निर्मलकर, कवर्धा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *