इन जिलों में 80 प्रतिशत से कम लोगों के पास है कार्ड

भास्कर न्यूज | बालोद एक ओर आयुष्मान कार्ड बनाकर 5 लाख रुपए तक फ्री में इलाज कराने का दावा किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर अब तक प्रदेश के 75 वर्ष से अधिक उम्र के एक लाख 92 हजार 648 लाख लोगों के पास आयुष्मान कार्ड ही नहीं है। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी स्टेट ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट ने ही विभागीय दावों की पोल खोल दी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि बिना कार्ड इलाज कैसे कराएंगे? जिम्मेदार अफसरों का कहना है कि इमरजेंसी में सरकारी अस्पताल में भर्ती होने पर कार्ड बन जाएगा लेकिन पंजीकृत निजी अस्पतालों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। जबकि सरकारी में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने से अधिकांश लोग निजी अस्पतालों मंे इलाज करवाने पहुंचते हैं। कार्ड बनाने के मामले में प्रदेशभर में बालोद जिला 13वें स्थान पर है। जबकि कोरिया जिला पहले, राजनांदगांव दूसरे व बेमेतरा तीसरे स्थान पर है। इन सिर्फ तीनों जिलों में ही कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा हो पाया है। फिलहाल की स्थिति में प्रदेश के 33 में से 30 जिलों में लक्ष्य अधूरा है। कोरिया में लक्ष्य 7363 के अनुरुप 7927 लोगों के कार्ड बने हैं। निर्धारित लक्ष्य का 107.7% है। राजनांदगांव में लक्ष्य 24211 के अनुरुप 25246 कार्ड बने हैं। निर्धारित लक्ष्य का 104.3% है। बेमेतरा में लक्ष्य 22582 के अनुरुप 22622 कार्ड बने है। निर्धारित लक्ष्य का 100.2% है। मुंगेली में 17 हजार 131 कार्ड बनाने का लक्ष्य है। जिसके अनुरुप 16 हजार 848 कार्ड तैयार है। जो निर्धारित लक्ष्य का 98.3% है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 22 हजार 290 कार्ड बनाने का लक्ष्य है। जिसके अनुरुप 21 हजार 803 कार्ड तैयार हो चुके है। जो निर्धारित लक्ष्य का 97.8% है। कोरबा में 28 हजार 559 कार्ड बनाने का लक्ष्य है। जिसके अनुरुप 27 हजार 665 कार्ड तैयार है। जो निर्धारित लक्ष्य का 96.9% है। दंतेवाड़ा में लक्ष्य 3 हजार 44 के अनुरुप 2 हजार 945 लोगों के कार्ड बने है। बलौदाबाजार में लक्ष्य 26 हजार 207 के अनुरुप 24 हजार 902 लोगों के कार्ड बने है। इन जिलों में 15 प्रतिशत लोगों के पास कार्ड नहीं कोंडागांव में लक्ष्य 9 हजार 818 के अनुरुप 8 हजार 937 लोगों के कार्ड बने है। जो निर्धारित लक्ष्य का 91.02% है। धमतरी में लक्ष्य 26 हजार 703 के अनुरुप 23 हजार 744 लोगों के कार्ड बने है। जो निर्धारित लक्ष्य का 88.09% है। बस्तर में लक्ष्य 14 हजार 394 के अनुरुप 12 हजार 628 लोगों के कार्ड बने है। जो निर्धारित लक्ष्य का 87.7% है। बालोद में लक्ष्य 20 हजार 629 के अनुरुप 17 हजार 996 लोगों के कार्ड बने है। जो निर्धारित लक्ष्य का 87.2% है। नारायणपुर में लक्ष्य 1768 के अनुरुप 1506 लोगों के कार्ड बने है। जो निर्धारित लक्ष्य का 85.2% है। जशपुर में लक्ष्य 28 हजार 812 के अनुरुप 24 हजार 207 लोगों के कार्ड बने है। जो निर्धारित लक्ष्य का 84% है। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में लक्ष्य 7 हजार 258 के अनुरुप 5 हजार 879 लोगों के कार्ड बने है। जो निर्धारित लक्ष्य का 81% है। इन जिलों में स्थिति ज्यादा खराब, रायपुर भी शामिल सक्ती में लक्ष्य 30 हजार 802 के अनुरुप 17 हजार 169 लोगों के कार्ड बने है। जो निर्धारित लक्ष्य का 55.7% है। बीजापुर में लक्ष्य 2 हजार 524 के अनुरुप 1 हजार 367 लोगों के कार्ड बने है। जो निर्धारित लक्ष्य का 54.2% है। दुर्ग में लक्ष्य 69 हजार 535 के अनुरुप 35 हजार 968 लोगों के कार्ड बने है। जो निर्धारित लक्ष्य का 51.7% है। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में लक्ष्य 10 हजार 912 के अनुरुप 5 हजार 351 लोगों के कार्ड बने है। जो निर्धारित लक्ष्य का 49% है। रायपुर में लक्ष्य 71 हजार 585 के अनुरुप 33 हजार 868 लोगों के कार्ड बने है। जो निर्धारित लक्ष्य का मात्र 47.3% है। कबीरधाम में लक्ष्य 25 हजार 852 के अनुरुप 11 हजार 612 लोगों के कार्ड बने है। जो निर्धारित लक्ष्य का 44.9% है। सुकमा लक्ष्य 3 हजार 820 के अनुरुप 1 हजार 313 लोगों के कार्ड बने है। जो निर्धारित लक्ष्य का 34.6% है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *