तीन मंदिरों में चोरी, आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम परसोदा, तमोरा के तीन मंदिरों व थाना गुरूर क्षेत्र में चोरी करने वाले आरोपी महेश यादव(33) निवासी ग्राम निपानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने नकद 3 हजार 666 रुपए बरामद किया है। तीन मंदिर से लगभग 15 हजार रुपए की चोरी किया था। आरोपी के खिलाफ बालोद व गुरूर थाने में 15 आपराधिक मामले दर्ज है। इन प्रकरणों में धारा 331(4),305ए, 457, 380, 379, 452,294,506 आर्म्स एक्ट 25,27 के तहत एफआईआर किया जा चुका है। शातिर आरोपी कई बार जेल जा चुका है। इस आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही थी और आरोपी को गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *