जालंधर | डीएवी कॉलेज के पास चोरों ने एक खोखे को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित कबीर नगर के कृष्ण कुमार उर्फ सोनू ने बताया कि उनके खोखे पर छठी बार चोरी हुई है। करीब तीन साल पहले भी चोर उनकी करीब 1.20 लाख रुपए की रेहड़ी उठाकर ले गए थे। बुधवार सुबह करीब 6 बजे दोस्तों ने फोन कर चोरी की सूचना दी। दो दिन पहले ही उनकी एक्टिवा भी चोरी हुई थी। चोर सिगरेट, बीड़ी, शराब की बोतलें आदि ले गए।


