लुधियाना में 9 साल का बच्चा लापता हो गया। परिवार पुलिस के पास मदद मांगने गया तो उन्हें 4 थानों के चक्कर कटवाए गए। फिर धरना दिया तो पुलिस ने कंप्लेंट ली। बच्चे की तलाश हुई तो 3 दिन बाद उसकी गला रेती हुई लाश मिली। इसके बाद भी पुलिस कातिल को ढूंढने में ज्यादा एक्टिव नहीं दिखी तो परिवार ने ही उसे ढूंढ निकाला। परिवार को ये कामयाबी एक CCTV फुटेज से मिली। जिसमें आरोपी का हुलिया देखकर परिजन उसे आसपास के मोहल्लों में ढूंढते रहे। रविवार, 8 फरवरी की रात परिवार ने उसे ढूंढकर पुलिस को बताया। फिर पुलिस ने उसका रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि आरोपी भी नाबालिग है। वह पुलिस की कस्टडी से फरार हो चुका है। हालांकि जब तक पुलिस उसे पकड़ने के लिए रेड करने पहुंची तो वह फरार हो गया। अब पुलिस उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लुधियाना के ADCP समीर वर्मा का कहना है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है। उसे पकड़ने के लिए रेड कर रहे हैं। जल्द अरेस्ट कर लेंगे। हत्यारे तक कैसे पहुंचा परिवार… जानिए कौन है हत्या का आरोपी… अब पढ़िए बच्चे के परिजनों ने क्या कहा… डॉक्टर बोले- सांस की नस कटी तो मौके पर मौत हुई
पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड में डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. पवन और डॉ. अभयदीप शामिल थे। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे के शरीर पर सिर्फ एक गंभीर चोट पाई गई। तेजधार हथियार से गला रेता गया था, जिससे सांस की नस कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। शरीर पर जोर-जबरदस्ती के कोई निशान नहीं मिले हैं। बच्चे के कत्ल को लेकर इन 4 सवालों के जवाब का इंतजार है 1. क्या बच्चा आरोपी को जानता था, वह उसके साथ क्यों गया या फिर आरोपी पतंग या किसी अन्य लालच से उसे अपने साथ ले गया? 2. आरोपी ने बच्चे को ले जाकर 2 दिन कहां रखा। बच्चे की हत्या उसे किडनैप करने के तीसरे दिन की गई थी? 3. आरोपी ने बच्चे की हत्या क्यों की, आखिर उसकी बच्चे या उसके परिवार से कोई रंजिश थी?


