भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम के कॉम्प्लेक्स में स्थापित बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का उद्घाटन पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने सोमवार को किया। इस मौके पर उनके साथ मेयर विनीत धीर, कमिश्नर नगर निगम संदीप ऋषि भी मौजूद थे। ग्रेवाल ने प्रतिमा की स्थापना पर लोगों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि नगर निगम कॉम्प्लेक्स का नाम बाबा साहेब के नाम पर है, प्रतिमा स्थापित होने से लोगों की एक प्रमुख मांग पूरी हुई है। इससे पहले मेयर और कमिश्नर ने शहरवासियों को प्रतिमा की स्थापना के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान दिया। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर बलवीर सिंह बिट्टू मौजूद थे।


