न्यू डिफेंस कॉलोनी की गलियां अंधेरे में डूबी

जालंधर| न्यू डिफेंस कॉलोनी में पिछले कई दिनों से स्ट्रीट एलईडी लाइटें बंद होने से लोग परेशान हैं। वहीं शाम होते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है। जिससे बुजुर्गों और बच्चों का घर से निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों ने कहा िक अंधेरे में वाहन चालकों को भी चोट लगने का डर बना रहता है। लोगों ने निगम से मांग की है कि खराब लाइटों को तुरंत बदला जाए ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके। -विनय गर्ग, डिफेंस कॉलोनी। जालंधर|सिविल अस्पताल के मुख्य गेट पर पीने के पानी की व्यवस्था तो है, लेकिन उसके चारों ओर गंदगी फैली हुई है। ऐसे में अस्पताल परिसर में आने वाले लोगों को पीने के पानी को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टंकी के आसपास फैली गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों का कहना है कि एक ओर स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश देता है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल परिसर में ही ऐसी बदहाली देखने को मिल रही है। टंकी के पास फैली बदबू के कारण लोग वहां खड़े होने से भी कतराते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि टंकी के आसपास तुरंत सफाई करवाई जाए। -विनोद, रामामंडी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *