अन्नपूर्णा मंदिर कोट किशन चंद में लगाया कैंप

जालंधर| अन्नपूर्णा मंदिर कोट किशन चंद में स्व. सुनील ज्योति की तीसरी पुण्य तिथि पर मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें कृष्ण देव भंडारी, हरीश चन्द्र सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, भगवंत प्रभाकर आदि ने ज्योति को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नेशनल आई अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. पीयूष सूद की देखरेख में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लगभग 300 मरीजों की जांच की। 100 मरीजों को मोतियाबिन्द ऑप्रेशन के लिए चुना गया। यहां मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. अनिल ज्योति, राघव ज्योति, प्रवीण महाजन, डॉ. राजेश ज्योति, पं. राकेश शर्मा, राजेश शर्मा एडवोकेट, विपन उप्पल, भारत भूषण ज्योति, सुदर्शन भार्गव मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *