जालंधर| मानव सहयोग सोसायटी की ओर से पिम्स अस्पताल के सहयोग से मानव सहयोग स्कूल में मानवता भलाई शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के उपचार हेतु रक्तदान शिविर के साथ-साथ निःशुल्क जनरल मेडिकल और नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। इस कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव सुरजीत कुमार, सोसायटी के सचिव विनेश जैन और राकेश बाली विशेष रूप से उपस्थित रहे। विशेषज्ञों की टीम ने बड़ी संख्या में आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और जागरूकता फैलाई। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल सपना कुमार ने रक्तदान को सबसे बड़ी मानवीय सेवा बताते हुए सभी रक्तदाताओं और डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।


