गिदड़पिंडी रेलवे पुल और मंडाला छन्ना का दौरा किया, सांसद संत सीचेवाल बोले-

भास्कर न्यूज | जालंधर राज सभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने सोमवार को गिदड़पिंडी रेलवे पुल व मंडाला छन्ना का दौरा किया। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनने के साथ ही वहां संबंधित अधिकारियों को इन मुश्किलों का हल करने के निर्देश दिए। संत सीचेवाल ने कहा कि गिदड़पिंडी रेलवे पुल के नीचे से जमा गार को निकलवाना बहुत जरूरी है, ताकि बाढ़ जैसे हालातों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि वह गार, नाजायज कब्जे एवं अन्य अहम मुश्किलों के हल के लिए कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार सहित उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार द्वारा इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा नहीं होने दिए जाएंगे। संत सीचेवाल ने बताया कि मंडाला छन्ना में 2200 फुट तक पत्थर लगाने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पत्थर लाकर जहां बांध मजबूत किया जाएगा, वहां डुबकी वाली जगहों पर स्टड एवं स्पर भी बनाए जाएंगे, ताकि दरिया बांध को ढाह न लगा सके। इस मौके पर नायब तहसीलदार, ड्रेनेज विभाग के एसडीओज एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *