ग्रेजुएशन सेरेमनी:नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया

जालंधर | स्टेट पब्लिक स्कूल में किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने और उन्हें स्कूली शिक्षा के अगले चरण के लिए प्रेरित करने हेतु ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेसिडेंट डॉ. नरोत्तम सिंह और वाइस प्रेसिडेंट डॉ. गगनदीप कौर ने दीप प्रज्ज्वलन व शबद गायन के साथ की। इस अवसर पर अकादमिक गाउन और कैप पहने नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य और गिद्दा के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को ऑल राउंडर, बेस्ट इन एकेडमिक्स, सुपर एक्टिव किड और बेस्ट डांसर जैसी विभिन्न श्रेणियों में ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। प्रिंसिपल सवीना बहल और गगनदीप कौर खैरा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों व शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *