जालंधर | पीसीएमएसडी कॉलेज फॉर विमेन में क्रिएटिव राइटिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया। इस इवेंट में अलग-अलग स्ट्रीम के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। जिन्होंने कविता, छोटी कहानियों और निबंधों के ज़रिए अपनी मौलिकता, आलोचनात्मक सोच और भाषा पर अपनी पकड़ दिखाई। इस दौरान स्टूडेंट्स ने महिलाओं की आवाज़, चुप्पी की ताकत, प्रकृति और समाज के विकास जैसे कई सोचने पर मजबूर करने वाले विषयों पर अपनी क्रिएटिव रचनाएं पेश कीं। इन विषयों ने प्रतिभागियों को उल्लेखनीय गहराई और संवेदनशीलता के साथ व्यक्तिगत भावनाओं, सामाजिक वास्तविकताओं और दार्शनिक विचारों को खोजने में मदद की। इस दौरान बीए सेमेस्टर छह की पूर्णिमा को पहला स्थान, बीए समेस्टर छह की मुदिता व बीए समेस्टर दो की संजना को तीसरा स्थान मिला। प्रेसिडेंट नरेश बुधिया, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विनोद दादा, मैनेजिंग कमेटी के अन्य सदस्यों और प्रिंसिपल डॉ. पूजा पराशर ने हेड आबरू शर्मा के प्रयासों की सराहना की।


