जयपुर | सीडोस, लघु उद्योग भारती और रीको के हाल ही संपन्न इंडिया स्टोन मार्ट में विभिन्न श्रेणियों में 36 श्रेष्ठ स्टॉल, हस्तशिल्पी और संस्थानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के.के विश्नोई, एसीएस उद्योग शिखर अग्रवाल, रीको एमडी शिवांगी स्वर्णकार, कार्यक्रम संयोजक नटवर लाल अजमेरा और लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव नरेश पारीक मौजूद रहे। सुजुकी इंडिया को ‘श्रेष्ठ ओवर ऑल डिस्प्ले’ के लिए सम्मानित किया गया। विदेशी प्रदर्शकों में रेसा मेडेनसिलिक (तुर्की) एवं मार्ग्राफ एसपीए ( इटली) आैर कलाकारों में नवीन शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, गोपाली एवं बनवारी लाल सैनी को पुरस्कार दिया गया।


