अमृतसर | एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी (सीईटीई) परीक्षा में सिख परीक्षार्थियों के गले के कड़ा उतरवाने के मामले का कड़ा नोटिस लेकर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह सिख विरोधी मानसिकता का परिचायक है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। बठिंडा के गांव भोखरा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में सिख परीक्षार्थियों के गले के हार उतरवाने का मामला उजागर हुआ था। धामी ने कहा कि प्रदेश में सभी धर्मों के लोग भली भांति जानते हैं कि कड़ा सिखों का अभिन्न अंग है, पर सिख परीक्षार्थियों से कड़ा उतरवाने की हरकत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गुरुओं की धरती पंजाब में किसके कहने पर ऐसी हरकतें हो रही हैं, यह जांच का विषय है।


