मक्सी में कंटेनर ने कार को मारी टक्कर:100 मीटर तक घसीटा, एक की मौत; 3 गंभीर घायल

शाजापुर के मक्सी में शुक्रवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-52 स्थित कनासिया नाका क्रॉसिंग पर एक कंटेनर ने क्रेटा कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर कार को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए पुराने सतनाम ढाबे तक ले गया। इस हादसे में कार में सवार महाराष्ट्र के 58 वर्षीय शिवदास की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। सभी यात्री शाजापुर से मक्सी होते हुए उज्जैन की ओर जा रहे थे, जबकि कंटेनर देवास से शाजापुर की तरफ आ रहा था। घायलों को एंबुलेंस से शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से शाजापुर जिला अस्पताल भेजा। डायल-100 की टीम में हरलाल, विष्णु सिंह, प्रधान आरक्षक दिनेश पटेल, आरक्षक जगदीश प्रजापत और सहायक निरीक्षक रणकेंद्र सिंह चौहान ने राहत कार्य में मदद की। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *