ईडी अधिकारियों पर दर्ज हुए मामले की जांच पर रोक जारी

हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई अब 17 को होगी झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को ईडी रांची जोनल ऑफिस के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले की सीबीआई जांच को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से उक्त याचिका को रोस्टर के अनुसार दूसरी कोर्ट में लगाए जाने की बात कही गई। ईडी की ओर से इसका विरोध किया गया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने इस मामले में ईडी अधिकारियों पर दर्ज की गई प्राथमिकी के मामले में जांच पर लगी रोक जारी रखी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को तय की है। मालूम हो कि पिछली सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से उक्त याचिका की वैधता पर सवाल उठाया गया था। कहा गया कि यह याचिका सुनवाई के योग्य नहीं है, जबकि ईडी की ओर से सरकार के दावे का विरोध किया गया था। डैम बनाने का निर्देश नहीं दे सकते : हाईकोर्ट झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को सुगाबथान डैम के निर्माण की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एमएस सोनक आैर जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने सुनवाई के बाद इस मामले में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया। कहा, डैम के निर्माण में कोर्ट हस्तक्षेप नहीं करेगा आैर न इस मामले में सरकार को कोई निर्देश देगा। क्योंकि, यह सरकार का नीतगत मामला है। इसके बाद प्रार्थी सांसद निशिकांत दुबे ने याचिका वापस ले ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *