पुलिस ने 21 हजार रु. इनाम की घोषणा कर 7 घंटे में हटाया पोस्ट

डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह स्थित घर के बाहर से लापता नेहा टोप्पो (12 वर्ष) को 6 दिनों बाद भी पुलिस नहीं ढूंढ पाई है। लापता बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने की वजह से उसके परिजन परेशान हैं। 6 दिनों बाद सोमवार को लापता नेहा टोप्पो का सोशल मीडिया पर रांची पुलिस ने एक पोस्टर जारी किया। जिसमें लापता बच्ची की फोटो लगाकर पूरा हुलिया बताते हुए एड्रेस भी लिखा गया। पोस्टर के माध्यम से यह भी बताया गया है कि इस बच्ची के बारे में डोरंडा पुलिस को अगर कोई व्यक्ति जानकारी देता है तो उसे 21 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। हालांकि दैनिक भास्कर ने जब इस संबंध में पूछा तो हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने कहा कि रांची पुलिस की तरफ से कोई इनाम नहीं दिया जाएगा। रांची पुलिस ने इनाम की घोषणा नहीं की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट को सिटी डीएसपी केवी रमन ने शाम 7.42 बजे हटा लिया। मालूम हो कि 4 फरवरी को स्कूल से वापस लौटने के बाद बगैर कुछ बताए बच्ची घर से निकल गई, जिसके बाद से अबतक वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने डोरंडा थाना पहुंच कर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद से पुलिस लगातार बच्ची की तलाश कर रही है, लेकिन अबतक सुराग नहीं मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *