भास्कर न्यूज | अमृतसर ग्रीन फील्ड स्थित श्रीमुक्तिनारायण धाम तिरुपति बालाजी मंदिर में ब्रह्मेत्सव के उपलक्षय में संकीर्तन आयोजन करवाया गया। इसमें शहर के प्रसिद्द संगीतज्ञ अशोक साहनी ने अपनी वाणी से प्रभु का गुणगान किया। इससे पहले मंदिर के पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भगवान की पूजा अर्चना की। इसके बाद प्रसिद्द संगीतज्ञ अशोक साहनी की टीम बसंत बहार राग में गणपति आराधना गाई। उन्होंने गणपति आराधना के बाद श्री बालाजी के कई भजन सुनाए। इसी दौरान मंदिर कमेटी की ओर से साहनी समेत टीम को सम्मानित किया। पंडितों की ओर से माथा टेकने आए भक्तों को प्रसाद वितरण किया। वही गुरप्रीत कौर, मुस्कान, कीर्ति, तमन्ना, हार्दिका, रुभानी, काजल, हर्षिता, वान्या, शब्द, प्रणव, सोफिया और कृतिका के भी भजन गाए। इस अवसर पर चरणजीत अग्निहोत्री, चरणजीत भास्कर, रवि शर्मा, कृष्णदेव अग्निहोत्री, राम जी दास समेत मंदिर के कई भक्तजन मौजूद रहे।


