अमृतसर | निगम की ओर से स्ट्रे डॉग्स से जुड़ी शिकायतों को लेकर जारी हेल्पलाइन नंबर सोमवार को 5 घंटे तक बंद रहा। एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह के ध्यान में लाया गया तो तत्काल हेल्थ विभाग के अफसर को फोन कर वजह पूछी। जिस पर बताया गया कि टेक्निकल खामी के कारण नंबर बंद हुआ होगा जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। जिसके बाद हेल्पलाइन नंबर ठीक कराया गया और अब वर्किंग में है। बता दें कि एडिश्नल कमिश्नर ने 7 दिन पहले डॉग्स लवर्स संग मीटिंग कर मुश्किलें सुनीं थी। साथ ही स्ट्रे डॉग्स से जुड़ी शिकायतों को लेकर हेल्पलाइन नंबर (18001803291) जारी किया था।


