हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी:7 जिलों में तूफान की चेतावनी, ठंड में इजाफा होगा, कल से अगले 3 दिन खिलेगी धूप

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम खराब रहेगा। अधिक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होगी। इस दौरान- कुछेक क्षेत्रों में भारी हिमपात हो सकती है। इसे देखते हुए टूरिस्ट समेत लोकल लोगों को अधिक ऊंचे पहाड़ों पर नहीं जाने की एडवाइजरी दी गई है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने की चेतावनी जारी की है। बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आएगी। प्रदेश में कल से अगले तीन दिन तक मौसम साफ होगा और पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी। मगर 14 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव होगा। इससे 14 व 15 फरवरी को फिर से अधिक ऊंचे पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी के आसार है। 24 घंटे में प्रदेश का औसत पारा 2.4 डिग्री गिरा प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। भुंतर के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 4 डिग्री की गिरावट आने के बाद पारा 18.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह, धर्मशाला का तापमान भी 4 डिग्री गिरने के बाद 18 डिग्री सेल्सियस रह गया है। कुकुमसैरी-ताबो में माइनस 10 डिग्री तक गिरा तापमान शिमला का पारा 3.3 डिग्री गिरने के बाद 14.2 डिग्री, सुंदरनगर का 3.4 डिग्री कम होने के बाद 20.6 डिग्री, नाहन का 3 डिग्री गिरने के बाद 19.0 डिग्री, मंडी का 3.4 डिग्री कम होने के बाद 20.5 डिग्री सेल्सियस रह गया है। इसी तरह, लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी का न्यूनतम तापमान -9.4 डिग्री और ताबो का -9.9 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *