जयपुर जिला टेनिस में फरहान, आध्याशा और राकेश चैम्पियन

जयपुर | जयपुर जिला टेनिस के एकल खिताब फरहान अहमद, आध्याशा और राकेश गुर्जर ने जीते। पुरुष एकल फाइनल में फरहान अहमद ने नवराज मौर्या को 9-3 से पराजित किया। युगल में प्रिंस व नवराज मौर्या ने सनी व विष्णु को 8-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बालिका 16 वर्ष आयु वर्ग में आध्याशा ने आश्रया को 9-3 से हराकर चैम्पियन बनीं तो बालक 16 वर्ष आयु वर्ग में राकेश गुर्जर ने वंश चौधरी को फाइनल में 9-5 से हराकर ख़िताब जीता ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *