सोने-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड:सोना 87,800 और चांदी 96,000 रुपए पर पहुंची, एक दिन में जबरदस्त उछाल

इंदौर के सराफा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखी गई। सोने के दाम में 800 रुपए की बढ़त के साथ 24 कैरेट सोना नए रिकॉर्ड स्तर 87,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी में भी 1,000 रुपए की तेजी दर्ज की गई और यह 96,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में तेजी का रुख देखा गया। कॉमेक्स में सोना 2,900-2,922 डॉलर प्रति औंस के दायरे में कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 3,205-3,238 सेंट प्रति औंस के बीच कारोबार कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक घटनाक्रम के बावजूद कीमती धातुओं में तेजी जारी है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात के बाद युद्ध समाप्ति की संभावनाओं के बावजूद सोने में गिरावट नहीं आई। साथ ही, अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा आने और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन पावेल द्वारा 2025 में ब्याज दरों में कटौती को लेकर सतर्क रुख अपनाने के बावजूद सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। इंदौर में सोना आरटीजीएस 87,850 रुपए और सोना (91.60) 80,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी का आरटीजीएस और टंच रेट 96,200 रुपए प्रति किलो रहा, जबकि चांदी का सिक्का 1,070 रुपए प्रति नग बिक रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *