भास्कर न्यूज |अमृतसर ऑपरेशन प्रहार 2 के तहत पुलिस ने जिले में 120 जगह छापेमारी की और 83 संदिग्धों को हिरासत में लिया। शहर में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और अन्य अफसरों की ओर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, मॉल और भीड़भाड़ वाले बाजारों में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाए गए। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर मेटल डिटेक्टर, स्कैनर और स्निफर डॉग की मदद से यात्रियों के सामान व बैगों की जांच की गई। वहीं, देहाती एरिया में भी सर्च अभियान चलाया गया। नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई।


