अमृतसर| पुरानी लक्कड़ मंडी की मां गौरी शंकर सेवा दल की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बाबा भोलेनाथ के साथ मां गोरा के शगुन की रस्म निभाई। सेवा दल के मुख्य संचालक बंटी अग्रवाल की अध्यक्षता में करवाए शगुन समारोह में महिला और शिव भक्त मिलकर शगुन की सामग्री लेकर पहुंचे। शगुन के थाल में फूल, नारियल, फल, छुहारे समेत कई तरह की सामग्री डाली गई। मां गौरा और बाबा भोलेनाथ के पक्ष में सेवा दल के सदस्य हो गए। उन्होंने मां गोरा को चुनरी भेंट करके पूजा सामग्री के थाल में से छुहारा निकाल कर लगाया। ऐसी ही प्रक्रिया बाबा भोलेनाथ पर भी दोहराई गई। इसी दौरान महिलाओं की ओर से बाबा भोलेनाथ और मां गौरा के हाथों पर मेहंदी लगाई गई। इस मौके पर सेवा दल के प्रधान बंटी ने बताया कि 22 फरवरी को बाबा भोलेनाथ के मंदिर में शिवरात्रि महोत्सव होगा। शगुन की इस रस्म में मयंक जोशी, पुनीत गर्ग, पुष्कर, मेघा अरोड़ा, अमित गोयल, मयंक जोशी आदि मौजूद रहे।


