लुधियाना में आज एफएंडसीसी की मीटिंग:दो साल बाद हो रही बैठक,6 प्रस्तावों को मिलेगी हरी झंडी

पंजाब के लुधियाना में आज करीब 2 साल बाद नगर निगम की फाइनेंस एंड कांट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) की बैठक शाम 4 बजे होने जा रही है। नगर निगम सदन के बाद ये पहली बैठक है। इस बैठक में छह प्रस्तावों को रखा जाएगा। इसके अलावा विभिन्न शाखाओं की तरफ से सप्लीमेंट्री एजेंडा बनाया जा रहा है। 50 प्रस्ताव हो सकते मीटिंग में शामिल सूत्रों मुताबिक सप्लीमेंट्री एजेंडे में लगभग 50 प्रस्ताव शामिल किए जा सकते है। पहली बैठक में मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर होंगी। उनके अलावा सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर और निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल होंगे। इससे पहले टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी (टीएसी) का गठन किया हुआ था। प्रमुख प्रस्तावों में पुरानी सब्जी मंडी के चोपड़ा फार्म के साथ लगती गलियां बनेंगी। जिसका खर्च करीब 77,27 लाख रुपए है। इसी तरह शिवपुरी से जैन नगर तक बनाई जाएगी आरसीसी की दीवार जिसकी कीमत 95.53 लाख आएगा। शिवपुरी के पास बुड्ढा दरिया पर बनेगा पुल, जाम से मिलेगी राहत इस पुल की कीमत 2.04 करोड़ आएगी। मन्ना सिंह नगर में बुड्ढा दरिया पर बनाया जाएगा पुल जिसकी लागत 2.75 करोड़ आएगी। वर्कशाप में दो हेल्परों के सेवाकाल में एक साल की बढ़ोतरी की जा सकती है। जिनका वेतन 3.95 लाख रुपए बनेगा। वार्ड नंबर 56 में गुलचमन गली में पानी की किल्लत होगी दूर जिसका खर्च करीब 6.75 लाख आएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *