वीडियो बनाने से रोकने पर हुआ विवाद, प्रॉपर्टी डीलर पर दात व डंडों से हमला

भास्कर न्यूज |लुधियाना वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दुगरी इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर पर दात और डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे सीआरपीएफ कॉलोनी, दुगरी की है। पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर जगतार सिंह निवासी दुगरी फेस-1 ने बताया कि वह सोमवार को एक ग्राहक को मकान दिखाने सीआरपीएफ कॉलोनी पहुंचे थे। मकान मालिक भी उनके साथ मौजूद था। इस दौरान ग्राहक ने मकान की वीडियो बनाने की बात कही, जिस पर सभी ने सहमति दे दी। तभी मकान की तीसरी मंजिल पर रहने वाला किरायेदार मौके पर पहुंच गया और वीडियो बनाने से रोकने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहसबाजी हो गई। आरोप है कि किरायेदार कुछ देर बाद अपने पांच साथियों को लेकर मौके पर पहुंचा और जगतार सिंह पर दात और डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए। किसी तरह जान बचाकर वह मौके से भागे और अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार करवाया। इसके बाद पीड़ित ने थाना दुगरी में जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *