योग चैंपियनशिप में बीवीएम ऊधम सिंह नगर के स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन

लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर ऊधम सिंह नगर के स्टूडेंट्स ने 23 से 27 जनवरी तक पश्चिम बंगाल के दीघा में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्तर की लड़कों की योग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। यह चैंपियनशिप का आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। इसमें देश भर की 42 टीमों ने भाग लिया। पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए, बीवीएम यूएसएन के दो प्रतिभाशाली छात्रों ने अद्वितीय कौशल और दृढ़ता का प्रदर्शन किया, जिससे पंजाब टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर 14वां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में छात्र गौरव सिंह रावत ग्यारहवीं नॉन-मेडिकल पारंपरिक और कलात्मक आयोजनों में भाग लिया। कक्षा ग्यारहवीं के किस्मत शर्मा ने भाग लिया। प्रिसिंपल सीमा गुप्ता ने मेधावी स्टूडेंट्स गौरव, किस्मत और उनके मार्गदर्शक संजीव ठाकुर को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *