लुधियाना| जालंधर बाई पास चुंगी के नजदीक पुल के ऊपर दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे ट्रक का टायर बदलते वक्त 2 ट्रक चालकों की अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। घायलों को लोगो की मदद से एम्बुलेंस 108 से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने दोनों की हालत नाजुक देख इलाज के लिए दाखिल कर सूचना पुलिस को दी। घायलों की पहचान ट्रक चालक मेहराज (28) और ट्रक चालक अनेसल इस्लाम (26) निवासी कश्मीर के रूप में हुई। कश्मीर से दिल्ली जा रहा था। डॉक्टर के मुताबिक दोनों घायलों की टांगे फ्रैक्चर होने के कारण इलाज के लिए दाखिल कर सूचना पुलिस को दे दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।


