13 मंडलियों ने दी प्रस्तुति, अधीना सलका की टीम प्रथम

सूरजपुर के रामानुजनगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में एकल अभियान श्री हरि कथा प्रसार योजना के अंतर्गत भजन मंडली नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 13 भजन मंडलियों ने भाग लेकर भक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। जिले के विभिन्न विकासखंडों से पहुंची भजन मंडलियों ने भक्ति संगीत और नृत्य से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह और समर्पण के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने सराहा। निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार प्रथम स्थान अधीना सलका संच के विद्यालय ग्राम श्यामनगर आैर प्रेमनगर संच के कोट्या ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान रामानुजनगर संच के विद्यालय ग्राम मदनेश्वरपुर को मिला, जबकि तृतीय स्थान गणेशपुर संच के विद्यालय ग्राम उमेश्वरपुर ने हासिल किया। विजेता मंडलियों को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं सभी प्रतिभागी मंडलियों को सांत्वना पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजलाल राजवाड़े सहित भोला प्रसाद अग्रवाल, राजेश्वर तिवारी, पवन सिंह, सुमित साहू, सौभाग्य दुबे, अंजनी पाल, सुंदर लाल सिंह, अदल सिंह, विवेक दुबे, संजीव गुप्ता, अशोक राजवाड़े, अखिल चंद्र राजवाड़े, विजय सिंह, महादेव सिंह, तान सिंह, बोधन, रामनारायण, कृष्णा और योगेश साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *