चोरों को पाबंद कर छोड़ने वाला SHO सस्पेंड:भीलवाड़ा पुलिस ने शटर तोड़ते हुए पकड़ा था, दुकानदार को ही हवालात में डाला

ब्यावर SP ने किराना दुकान में चोरी करते पकड़े गए चार आरोपियों को छोड़ने वाले तत्कालीन बदनौर थाना SHO महादेव प्रसाद को सस्पेंड किया है। इससे पहले मामले में कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर किया गया था। बदमाशों को भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना पुलिस ने चोरी करते हुए पकड़कर बदनौर थाना (ब्यावर) को सौंपा था। कार्रवाई करने के बजाय चोरों को शांतिभंग में पाबंद कर छोड़ दिया गया। दुकान से जब्त की गई सीसीटीवी कैमरे की डिस्क को पुलिस ने खाली कर दिया था। दुकानदार ने इसका विरोध किया तो उसे भी हवालात में डाल दिया। आसींद पुलिस ने पकड़े चोर, बदनौर थाने से छोड़ा आसींद थाना पुलिस ने 27 जनवरी की रात करीब तीन बजे नेशनल हाईवे-158 (ब्यावर-जोधपुर) पड़ासोली चौराहे के पास स्थित सुरेश साहू के सुपर मार्केट में चोरी करते हुए चार जनों को रंगे हाथों पकड़ा था। आरोपी दुकान का शटर तोड़ रहे थे। आसींद थाना प्रभारी श्रद्धा पचोरी ने पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए बदनौर थाना पुलिस को सौंप दिया। शांतिभंग में पाबंद कर छोड़े, CCTV होने के बावजूद नहीं जोड़ी धाराएं बदनौर थाने में तत्कालीन SHO महादेव प्रसाद ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने के बजाय आरोपियों को केवल शांतिभंग में पाबंद कर छोड़ दिया। जबकि परिवादी ने चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दी थी और उसके पास सीसीटीवी फुटेज मौजूद था, जिसमें आरोपी साफ तौर पर ताला तोड़ते हुए नजर आ रहे थे। इसके बावजूद एसएचओ ने 27 जनवरी की घटना के स्थान पर 31 जनवरी को अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए। पहले लाइन हाजिर, फिर निलंबन की कार्रवाई डीजीपी स्तर से फटकार के बाद ब्यावर एसपी रतन सिंह ने 4 फरवरी को तत्कालीन SHO महादेव प्रसाद को लाइन हाजिर किया। जांच आगे बढ़ने पर सोमवार शाम उन्हें सस्पेंड कर मुख्यालय पुलिस लाइन ब्यावर तैनात कर दिया गया। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश इधर, बदनौर थाना पुलिस ने अब मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पूरे प्रकरण को लेकर विभागीय जांच भी जारी है। — मामले से संबंधित ये खबर भी पढ़ें … चोरों को छोड़ने वाला SHO लाइन हाजिर:दुकानदार बोला- मैंने विरोध किया तो हवालात में डाल दिया; CCTV से खुली पुलिस की पोल भीलवाड़ा में आसींद पुलिस की गश्त टीम नेशनल हाईवे-158 (ब्यावर-जोधपुर) पर पड़ासोली चौराहे के पास एक होलसेल किराने की शॉप में चोरी करते 4 बदमाशों को पकड़ा। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *