करंट से भगवंत यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्र की मौत:रॉड से पानी गर्म करते समय हुआ हादसा, शव मॉर्च्यूरी में रखवाया

अजमेर के भगवंत यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत एक विदेशी छात्र की अरावली होम्स के एक फ्लैट में करंट लगने के कारण मौत हो गई। उसके शव को कृष्ण गंज थाना पुलिस ने फिलहाल जेएलएन अस्पताल में रखा है। जहां पुलिस उसके परिजन के आने या उनके द्वारा अफ्रीका की एम्बेसी के माध्यम से भेजी जाने वाली सहमति पत्र का इंतजार है। मृतक छात्र कोस्टी, सूडान (अफ्रीका) निवासी मोहम्मद ईलमुतसिर (22) है, जो अजमेर की भगवंत यूनिवर्सिटी में बी फार्मेसी के द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत था। वह अजमेर में राजकीय जनाना अस्पताल रोड स्थित अरावली होम्स-2 के फ्लैट संख्या 106 में निवास कर रहा था। जहां बीती रात को वह बाथरूम में पानी गर्म करने की बिजली रॉड लगाकर पानी गर्म कर रहा था। संभवत उस दौरान उसने हाथ पानी में डाल दिया या भूलवश उसका हाथ लग गया। उससे उसके करंट लग गया। उसकी चीख पुकार सुनकर उसके अन्य साथी छात्र मित्र भी वहां पहुंच गए। जिन्होंने उसे गंभीर हालत में राजकीय जनाना अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने महिला अस्पताल होने की जानकारी देकर उन्हें अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिस पर वह उसे पंचशील स्थित क्षेत्रपाल अस्पताल ले गए। जिन्होंने भी उसे मृत अवस्था में होने की जानकारी देते हुए जेएलएन अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इस बीच छात्रों व अस्पताल प्रशासन ने यूनिवर्सिटी के हॉस्टल वार्डन विनोद कंजानी को सूचना दी। जिस पर वह भी क्षेत्रपाल अस्पताल पहुंचे और छात्र को लेकर जेएलएन अस्पताल आए। जहां पर चिकित्सक ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही मामले में कृष्णगंज थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने सीआईडी व एसपी ऑफिस में सूचना दी है। क्योंकि मृतक छात्र के विदेशी होने के कारण उसके परिजन से संपर्क करने व मृतक के पोस्टमार्टम संबंधी कार्यवाही के लिए विदेशी दूतावास को भी सूचना देना आवश्यक है। ……….. पढें ये खबर भी… CBSE 12वीं की कॉपियों की होगी ऑन स्क्रीन मार्किंग:गलतियां कम; समय व धन की बचत होगी; टीचर्स का 13 तक करना होगा डेटा अपलोड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से अब 12वीं की आंसर-बुक की ऑन स्क्रीन मार्किंग होगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड का मानना है कि इससे गलतियां कम होगी और समय व धन की बचत होगी। टीचर्स का पैनल तैयार करने के लिए देश भर से कक्षा 11वीं व 12वीं पढ़ाने वालें टीचर्स का विवरण मांगा गया है। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *