कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: छावनी बाजार, छावनी पुलिस चौकी, सरकारी औषधालय, महिला आश्रम, वक्फ नगर इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक: रिद्धि सिद्धि नगर, लक्ष्मण विहार, कुन्हाड़ी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चंचल विहार, कृष्णा विहार, रिद्धि सिद्धि नगर ए-ब्लॉक व बी-ब्लॉक इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक: गणेश मंदिर, गणेश उद्यान, निहाल नगर, रंगबाड़ी पुलिस चौकी, जेडी रेजीडेंसी रंगबाड़ी, राजपूत कॉलोनी रंगबाड़ी, अजय आहूजा नगर विस्तार, विनोभा भावे नगर, जय अम्बे नगर इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 1 से 2 बजे तक: अजय आहूजा नगर पुलिस चौकी के आसपास, घरौंदा योजना, विनोबा भावे नगर इलाके की 1 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक: वैशाली नगर, चंद्रेसल रोड और कालातालाब कृषि क्षेत्र इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: आदर्श नगर, श्रीजी नगर, प्रताप नगर, बालाजी आवास, प्रताप नगर द्वितीय, मोहनधाम, प्रताप नगर विस्तार, आदर्श नगर स्पेशल, आदर्श नगर विस्तार इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: अशोका कॉलोनी, वल्लभ नगर, जंगली शाह बाबा दरगाह के आसपास, उडिया बस्ती विज्ञान नगर, गणेश नगर, विज्ञान नगर सेक्टर 7 व 8, तलवंडी सेक्टर बी व सी इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक: प्रताप नगर की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।


