सवाई माधोपुर में तेज धूप अब लोगों को सताने लगी है। यहां तेज धूप से दिन में लोगों को पस ने आने लगे हैं। यहां सुबह सुबह से ही धूप में तेजी दिखाई देने लगी है। वहीं अब धीरे-धीरे रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। मंगलवार सुबह सवाई माधोपुर में मौसम साफ रहा सवाई माधोपुर में दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि सोमवार रात को यहां ठंडी हवाएं चलती रही। जिससे लोगों को ठंडक महसूस हुई। एक सप्ताह में तापमान में उतार चढ़ाव सवाई माधोपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे रविवार को यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा। सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार सवाई माधोपुर में अगले 3-4 दिनों तक मौसम साफ रहने और तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना जताई है। इस दौरान यहां दिन तेज धूप देखने को मिल सकती है।


