सिवनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप, चालक घायल:कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई घटना; दूसरा ड्राइवर टक्कर मारकर फरार

सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कामता ग्राम के समीप देर रात एक सड़क हादसा हो गया। एक वाहन ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी, जिससे पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पिकअप वाहन रात के समय कामता ग्राम के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसके चालक को गंभीर चोटें आईं। घायल चालक को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस घायल चालक के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी संतोष पंद्रे ने बताया कि सड़क हादसे में पिकअप वाहन चालक के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *