गुना में महिला ने लगाई फांसी:पति से तलाक के बाद बच्चों के साथ किराए के कमरे में रहती थी

गुना की चौधरन कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह अपने बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। कुछ वर्षों पहले पति से तलाक हो गया था। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ इलाके निवासी लक्ष्मीनारायण शर्मा की बेटी मिथिलेश शर्मा (32) की शादी वर्ष 2012 में पवन शर्मा के साथ हुई थी। दंपत्ति को दो बच्चे हैं। शादी के कुछ वर्ष पति-पत्नी में अनबन शुरू हुई। इस कारण मिथिलेश अपने पति को छोड़कर अपने मायके में रहने लगी। कुछ वर्ष पहले दोनों का तलाक हो गया था। पिछले एक वर्ष से महिला शहर की चौधरन कॉलोनी में रहने लगी थी। यहां दोनों बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। महिला के पिता लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी अपने मायके से परिवार वालों से झगड़ा कर गुना आ गई थी। इस कारण उनका भी आना जाना नहीं था। गुरुवार रात को पुलिस ने सूचना दी कि मिथिलेश ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। इसके बाद वह गुना पहुंचे। बच्चों को सुलाने के बाद लगाई फांसी गुरुवार को महिला अपने किराए वाले कमरे पर ही थी। दोनों बच्चे भी साथ में ही थे। तभी रात में उसने बच्चों को सुलाने के बाद साड़ी से फंदा बनाया और उस पर झूल गई। SI अंजलि गुप्ता ने बताया- गुरुवार रात को डायल 100 को सूचना मिली थी कि चौधरन कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। महिला को जिला अस्पताल लेखा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *