राजगढ़ जिले के देवाखेड़ी गांव में गुरुवार रात को एक 42 वर्षीय व्यक्ति पर एक शख्स ने अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में उसका एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया और हड्डी तक कट गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे तुरंत खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान देवाखेड़ी गांव निवासी शिवनारायण (42) ने बताया कि वह गुरुवार को गेहूं पिसवाने के लिए गांव की आटा चक्की पर गया था। वहां पहले से मौजूद नरेंद्र सिंह ने बिना किसी कारण उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद अचानक कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में उसके एक हाथ की हड्डी बुरी तरह कट गई, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने उसे तुरंत खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया। हत्या के प्रयास का केस दर्ज घटना की सूचना मिलते ही खिलचीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी नरेंद्र सिंह के खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। घायल की हालत नाजुक खिलचीपुर अस्पताल के डॉक्टर विशाल सिसोदिया ने बताया कि शिव नारायण की हालत गंभीर बनी हुई है। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो उनके हाथ की जटिल सर्जरी करनी पड़ सकती है। फिलहाल उनका इलाज भोपाल के अस्पताल में चल रहा है।


