अमृतसर में 40 हजार लेते ASI और बिचौलिया काबू:दोनों ने मिलकर मांगी 1.5 लाख रिश्वत, विजिलेंस टीम की रेड

पंजाब के अमृतसर जिले में विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) और उसके बिचौलिए को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। ईवीएस साउथ अमृतसर में तैनात एएसआई गुरमीत कौर और उसका साथी हरप्रीत सिंह एक पुलिस केस में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के लिए 1.5 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। पुलिस केस में करनी थी मदद मामला तब सामने आया, जब बाबा बकाला तहसील के गांव वजीर भुल्लर के रहने वाले सिकंदर सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि एएसआई ने उसके, उसके पिता और भाई के एक पुलिस केस में मदद करने के लिए 1.5 लाख रुपए की मांग की थी। एएसआई पहले ही गूगल-पे के जरिए 10 हजार रुपए ले चुकी थी और अब 40 हजार रुपए की दूसरी किश्त मांग रही थी। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत की पुष्टि के बाद जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एएसआई के बिचौलिए को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। बाद में एएसआई को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *