गोड्डा के गोड़ी दुर्गा मंदिर में चोरी:पुजारी के गंगा स्नान के दौरान दान पेटी तोड़कर पैसे ले गए चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद

झारखंड के गोड्डा जिले में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला प्रसिद्ध गोड़ी दुर्गा मंदिर का है, जहां चोरों ने दान पेटी तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना उस समय हुई, जब मंदिर के पुजारी गंगा स्नान के लिए गए हुए थे और मंदिर में कोई मौजूद नहीं था। घटना बीती रात की है, जब मंदिर के आसपास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। चोरों ने इस मौके का फायदा उठाया और मंदिर में घुसकर दान पेटी से पैसे चुरा लिए। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इससे एक दिन पहले ही कारगिल चौक के पास स्थित बजरंगबली मंदिर में भी इसी तरह की चोरी हुई थी। स्थानीय लोगों ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा की है। गोड्डा नगर थाना प्रभारी दिनेश महली के अनुसार, हालांकि अभी तक चोरी का कोई औपचारिक आवेदन नहीं मिला है और चोरी की राशि का भी पता नहीं चल पाया है, फिर भी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *