जमशेदपुर में फिर लौटा बाघ, ट्रैप कैमरे में आई तस्वीर:कई जगहों पर मिले पंजे के निशान, जंगली जानवरों से गुलजार हो रहा दलमा

पलामू टाइगर रिजर्व का बाघ एक बार फिर जमशेदपुर स्थित दलमा अभ्यारण में पहुंच गया है। उसकी पहली बार तस्वीर ट्रैप कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। यहां कई जगहों पर उसके पंजे के निशान भी पाए गए हैं। वन विभाग बाघ पर निगरानी बनाए हुए है। पश्चिम बंगाल से चाकुलिया फिर गालूडीह होते हुए बाघ की एंट्री फिर से दलमा में हुई। हालांकि बाघ द्वारा किसी जानवर का शिकार करने की सूचना नहीं है। वन विभाग ने जंगल में ट्रैप कैमरे लगाए हैं। बाघ दलमा के कोर एरिया में विचरण कर रहा है डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि बाघ एक बार फिर दलमा पहुंचा है। फिलहाल वह दलमा के कोर एरिया में विचरण कर रहा है। उसपर नजर रखी जा रही है। वहीं, गुरुवार की सुबह बोड़ाम प्रखंड के चिमटी व कोंकाधासा के बीच बाघ के पंजे का निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। डीएफओ शब्बा आलम ने कहा कि बाघ फिलहाल जंगल के अंदर ही रह रहा है और उसकी गतिविधियां ट्रैप कैमरों में कैद हो रही हैं। वन विभाग पूरी तरह सतर्क है और लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। जानवरों की संख्या यहां हर साल बढ़ रही है
इधर, हाथियों के लिए संरक्षित दलमा अभ्यारण्य में हाथियों की संख्या भले ही घट रही है, लेकिन पिछले कुछ साल से अन्य जंगली जानवरों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां का प्राकृतिक वातावरण, समृद्ध वनस्पति और विस्तृत जंगल जानवरों के लिए आदर्श स्थल बन गया है। यहां लाल गिलहरी, मोर, भालू, खरगोश, वनमुर्गी, बंदर समेत अन्य कई प्रजातियों के जीवों की संख्या बढ़ी है। दलमा के जंगलों में लगाए गए ट्रैकिंग कैमरे में कई जंगली जानवरों की तस्वीर कैद हुई है जो दर्शाता है कि दलमा अब जंगली जानवरों से गुलजार है। 2023 की गणना में दलमा में पहली बार धनेश की प्रजाति भी पाई गई थी। वन विभाग के अनुसार, जैव विविधता के संरक्षण के प्रयासों से जंगली जानवरों की संख्या बढ़ी है। भालू की संख्या पहुंची 39
वर्ष 2020 की बात करें तो दलमा में लाल गिलहरी की संख्या 55 थी। अब यहां लाल गिलहरी की संख्या 322 हो गई है। 2020 में 15 भालू थे, अब यहां 39 भालू हैं। इसी प्रकार 2020 में वन मुर्गियों की संख्या 2023 थी। अब यहां 322 वन मुर्गी हैं। बंदरों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है। यहां 4 लकड़बग्घे भी हैं। ——————————————— ये भी पढ़िए जमशेदपुर में बंगाल से वापस लौटा बाघ:3 जगह मिले पंजे के निशान, दहशत; अंधेरे में घर से नहीं निकलने की अपील जमशेदपुर में एक फिर बाघ वापस लौट आया है। वो बंगाल चला गया था, पर सोमवार को पटमदा के बाटालुका-हमबेड़ा गांव में तीन जगहों पर बाघ के पंजे के निशान मिले हैं। वन विभाग बाघ को ट्रेस करने का प्रयास कर रहा है। यह वही बाघ है जो पिछले दिनों चांडिल के तुलग्राम-खूंटी जंगल होते हुए दलमा क्षेत्र में विचरण कर रहा था, फिर बंगाल चला गया था। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *