कोयला व्यवसायी के बेटे ने की खुदकुशी:कुछ समय से व्यवसाय ठीक से नहीं चलने से था डिप्रेशन में, बाजार में फंसा था पैसा

झारखंड के रामगढ़ जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कुज्जू ओपी क्षेत्र के बाजार टांड़ में एक युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगा ली। मृतक की पहचान कुणाल सिंह (31) के रूप में हुई है, जो स्थानीय कोयला व्यवसायी पुकार सिंह के पुत्र थे। कुणाल शादीशुदा था और उसका एक 6 माह का बेटा भी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुणाल एक सीधा-साधा लड़का था, जो छोटा-मोटा कोयला लिफ्टिंग का काम करता था। परिजनों और पड़ोसियों ने बताया कि उसका बाजार में काफी पैसा फंस गया था, जिसके कारण वह गंभीर अवसाद में चला गया था।पिछले कुछ समय से उसका व्यवसाय भी ठीक से नहीं चल रहा था, जिससे वह लगातार तनाव में रहता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *