भास्कर न्यूज| महासमुंद बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नौगड़ी में सेामवार को श्रमिकों के लिए पंजीयन व नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्रम विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस दौरान शिविर में नया पंजीयन 30 श्रमिकों का किया गया, जबकि 7 श्रमिकों का पंजीयन नवीनीकरण संपन्न हुआ। शिविर में 70 से 80 श्रमिक उपस्थित रहे। शिविर के दौरान उपस्थित श्रमिकों को सरकार के संचालित श्रम योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने श्रमिकों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पंजीयन कराने और नवीनीकरण समय पर कराने कहा। शिविर में श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और योजनाओं के प्रति जागरूकता दिखाई।


