किन्नौर में किसान ने जमीन दान कर पेश की मिसाल:सड़क निर्माण होगा, 30 साल से लगे हुए थे सेब के पेड़

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की बरी पंचायत में एक गरीब किसान ने विकास के लिए अनूठी मिसाल पेश की है। किरण कुमार नेगी ने गांव में सड़क निर्माण के लिए अपने सेब के बगीचे की डेढ़ सौ मीटर जमीन दान कर दी। जिसमें लगभग 25-30 साल पुराने रॉयल किस्म के 30 फलदार पेड़ लगे हुए थे। कंडे रोड का निर्माण तेजी से चल रहा बरी पंचायत में इन दिनों बरी कंडे रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस काम में ग्राम पंचायत, रोड कमेटी और स्थानीय लोगों का सक्रिय योगदान है। रोजाना 10-15 ग्रामीण श्रमदान कर रहे हैं। किरण कुमार का यह कदम उन लोगों के लिए एक सबक है, जो विकास कार्यों में अपनी थोड़ी सी जमीन देने में भी हिचकते हैं। गांव के विकास को दी प्राथमिकता किरण कुमार का मानना है कि सड़क गांव के विकास की रीढ़ है। उन्होंने लाखों रुपए के नुकसान की परवाह किए बिना गांव के विकास को प्राथमिकता दी। पूर्व प्रधान योगराज नेगी के अनुसार, यह सड़क बरी गांव के लिए आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। विकास के लिए हमेशा सरकारी मदद का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। जब समुदाय एकजुट होकर काम करता है, तो बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *