पंजाब के कपूरथला पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में आयोजित वार्षिक फूल प्रदर्शनी में रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से माहौल महक उठा। इस आयोजन में 500 से अधिक विद्यार्थियों, बागवानों और आम नागरिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में पेंटिंग, ताजे फूल, गमलों में लगे पौधे, फूल सजावट और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जागरूकता बढ़ाने का भी माध्यम साइंस सिटी के वैज्ञानिक-डी डॉ. मुनीश सोइन ने कहा कि यह प्रदर्शनी न केवल फूलों की सुंदरता का आनंद लेने का अवसर है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी माध्यम है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन आगंतुकों को शैक्षिक अनुभव भी प्रदान करेगा। प्रतियोगिताओं में रंगोली वर्ग में आनंद कॉलेज कपूरथला ने प्रथम, KMV कॉलेज जालंधर ने द्वितीय और गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग जालंधर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीएवी मॉडल हाई स्कूल ने पाया प्रथम स्थान स्कूल श्रेणी में महावीर जैन स्कूल जालंधर, सेंट सोल्जर स्कूल कपूरथला और डीएवी मॉडल हाई स्कूल कपूरथला ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। ड्राई फ्लावर डेकोरेशन में जसबीर कौर, वैष्णवी(पार्वती जैन स्कूल जालंधर) और हिंदू पुत्री पाठशाला की छात्राएं विजेता रही। ताजे फूलों की सजावट प्रतियोगिता में कपूरथला की रचना को द्वितीय, जबकि निष्काम सेवा सोसाइटी जालंधर की पूनम और वी कॉलेज जालंधर की किरण को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला।


