पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में रेत व्यापार को लेकर दो गुटों के बीच विवाद गहरा गया है। स्थानीय स्तर पर रेत बेचने वाले ट्रैक्टर-ट्राली ड्राइवरों के बीच यूनियन को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दो रेत खदानें लंबे समय से बंद जानकारी के अनुसार फाजिल्का में दो रेत खदानें लंबे समय से बंद हैं। इस कारण लगभग 50-60 ट्रैक्टर-ट्राली ड्राइवर फिरोजपुर और ममदोट की सरकारी खदानों से रेत लाकर जलालाबाद में बेच रहे हैं। इस बीच एक गुट ने खुद को यूनियन घोषित कर दिया है। यूनियन के नेता प्रेम कुमार का कहना है कि वे सभी ट्राली ड्राइवरों को एक यूनियन के तहत लाना चाहते हैं। आम लोगों पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ वहीं दूसरी तरफ बलविंदर सिंह और सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में दूसरा पक्ष आरोप लगा रहा है कि उन पर यूनियन में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने वाले पक्ष का कहना है कि वे कम मुनाफे पर रेत बेचकर कई ट्रैक्टर-ट्राली ड्राइवरों को रोजगार दे रहे हैं। उनका आरोप है कि यूनियन में शामिल करने का मकसद एक ही जगह पर रेत को इकट्ठा कर महंगे दामों पर बेचना है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। डीएसपी ने दोनों पक्षों को बुलाया डीएसपी जतिंदर सिंह गिल का कहना है कि एक तरफ यूनियन, तो दूसरी ओर कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था l मामले में दोनों पक्षों को बुला मामला सुलझा दिया गया है l अब विवाद के तहत झगड़ा न करने की हिदायत दी गई है, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी l


