अबोहर में 100 रुपए के नोट को लेकर मारपीट:कचरा बीनने वालों और निगम कर्मचारियों में खूनी संघर्ष, 2 घायल

अबोहर की नई आबादी में बुधवार सुबह कचरा बीनने के अधिकार को लेकर नगर निगम के कर्मचारी और कचरा बीनने वालों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद 100 रुपए के नोट को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गया। नोट थोड़ा खराब था। घटना में निगम के सुपरवाइजर पवन कुमार का एक दांत टूट गया, जबकि दूसरे पक्ष से सन्नी नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी के अनुसार, नई आबादी गली नंबर 9 के रहने वाले सन्नी नगर निगम से 600 रुपए की पर्ची खरीदकर कचरे से कबाड़ बीनने का काम करता है। बुधवार सुबह जब निगम का सुपरवाइजर पवन कुमार पर्ची काटने आया, तो 100 रुपए के नोट को लेकर विवाद शुरू हो गया। निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह के अनुसार, सन्नी और उसके करीब 6 साथियों ने पवन कुमार पर हमला कर दिया। वहीं, सन्नी का आरोप है कि पवन कुमार और उसके साथियों ने पहले उस पर हमला किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *