भाटी बने माली समाज सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष:बोले- समाजहित में सामूहिक विवाह सम्मेलन का करवाएंगे आयोजन

माली समाज सामूहिक विवाह समिति की बैठक में सहमति से हुकमीचंद भाटी को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि समिति समाजहित में ओर अधिक सक्रियता से कार्य करेगी तथा सामूहिक विवाह जैसे पुण्य आयोजनों को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान माली समाज पंचायत अध्यक्ष रमेश सोलंकी, रमेश माली, अम्बालाल परिहार, मोतीलाल सांखला, हीरालाल बागड़ी, छवरलाल कच्छवाहा, देवजी भाटी, नथूलाल भाटी, भुनेश सोलंकी, मंगल सांखला, मोतीलाल सोलंकी, मनोज सोलंकी, मुकेश माली, उमेश सांखला, परमाराम भाटी, महेश परिहार, नरेश गहलोत, अन्नू सोलंकी, जगदीश भाटी, अर्जुन सोलंकी, मानक चौहान, हितेश चौहान, मनोज सोलंकी, दिनेश माली सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष हुकमीचंद भाटी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही समाज के सामूहिक विवाह जैसे पुण्य कार्यों को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देने का विश्वास जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *