फाजिल्का जिले के जलालाबाद में एक निजी स्कूल सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में छात्र की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हुए हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि स्कूल वैन में छात्र के साथ मारपीट की गई। जिसको लेकर बच्चे के अभिभावकों ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के साथ-साथ पुलिस को भी दी है। मामले में स्कूल प्रबंधकों पर सरकारी नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। उधर डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। स्कूल से घर लौटते समय वारदात जिला पुलिस विभाग के पुलिस अधिकारी शिकायतकर्ता डिंपल बहल ने कहा कि उनका बेटा अश्विन प्रताप बहल सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में पांचवी कक्षा का छात्र है। वह स्कूल से वैन में घर लौट रहा था। उनका आरोप है कि वैन के भीतर ही स्कूल के एक अन्य छात्र ने उसके बेटे के साथ मारपीट की। स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल उन्होंने इस बात को लेकर स्कूल वैन में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए और कहा कि स्कूल प्रशासन द्वारा सरकार के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, क्योंकि स्कूल वैन में कोई केयर टेकर नहीं है। हालांकि इसकी शिकायत उन्होंने शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों और डीएसपी जलालाबाद को भी दर्ज करवाई है। बीपीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण बीपीईओ सुशील कुमारी का कहना है कि छात्र से मारपीट की घटना स्कूल परिसर के भीतर की नहीं है, बल्कि स्कूल से घर लौटते समय निजी वैन में मारपीट करने के आरोप लगे है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने स्कूल प्रबंधन से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। जबकि स्कूल प्रिंसिपल के असिस्टेंट सुनील कटारिया का कहना है कि जिस स्कूल वैन को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वह वैन उनके स्कूल की अधिकारिक वैन नहीं है। उनके द्वारा स्कूल वैन सभी संचालकों को दो टूक साफ कर दिया गया है कि बिना केयरटेकर स्कूल में कोई भी वैन दाखिल नहीं होने दी जाएगी। मामले की जांच जारी- डीएसपी उधर डीएसपी जलालाबाद गुरसेवक सिंह बराड़ का कहना है कि उनके पास शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में उन्होंने एसएचओ की ड्यूटी लगाई है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।


