5 साल बाद भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने अपने बेटे अनिरुद्ध सिंह के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डाला है। इसका कैप्शन लिखा- आज जवाहर रिजॉर्ट में बहुत दिनों बाद मेरे बेटे युवराज अनिरुद्ध भरतपुर से सुखद मुलाकात हुई। वहीं अनिरुद्ध ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मुझे कॉफी पीने का शौक है, पिताजी ने नई कॉफी मशीन खरीदी है, मैं कॉफी पीने चला गया। दोनों के बीच करीब 5 साल से विवाद चल रहा था। इसके बाद ये फोटो सामने आने के बाद दोनों के बीच सुलह होने की संभावना जताई जा रही है। तस्वीर जिसे पूर्व मंत्री ने पोस्ट किया तस्वीर, जिसे अनिरुद्ध ने रिपोस्ट कर कैप्शन लिखा-
5 साल पहले बेटे की थी पोस्ट 31 मई 2021 को अनिरुद्ध सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने पिता के साथ हुई अनबन पर पोस्ट की थी। इससे पहले अनिरुद्ध सिंह पारिवारिक अनबन की बातों को नकारते रहे थे। अब ये तस्वीर सामने आने के बाद दोनों पारिवारिक सुलह की संभावनाएं तेज हो गई हैं। प्रॉपर्टी को लेकर भी हुआ था विवाद इधर, 6 महीने पहले 24 अगस्त 2025 को पूर्व मंत्री ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पारिवारिक कलह पर खुल लिखा था। उस वक्त अनिरुद्ध ने एक पोस्ट कर पिता विश्वेन्द्र सिंह बयाना स्थित बंध बारैठा की कोठी को अवैध रूप से बेचने का आरोप लगाया था। जवाब में विश्वेन्द्र सिंह ने लिखा था- वह मेरी निजी संपत्ति थी। उस कोठी को बेचने से मिले पैसे से मेरी पत्नी (दिव्या सिंह) ने दिल्ली में महंगा फ्लैट खरीदा था। हकीकत में कोठी बंध बारैठा मेरी निजी संपत्ति थी। राजपरिवार की संपत्ति नहीं थी। इसको बेचने के लिए मैं अधिकृत था। इसलिए मेरी पत्नी दिव्या सिंह ने मुझसे जबरदस्ती लिखवा कर मुझसे बिकवाया था। दिव्या सिंह ने उस पैसे से नई दिल्ली में एक महंगा फ्लैट अपने नाम से लिया। इसलिए यह कहना कि कोठी बंध बारैठा को अवैध रूप बेचा गया है, ये गलत है। विवाद के चलते लगाई थी याचिका मार्च 2024 में विश्वेन्द्र सिंह ने अपने और पत्नी के खिलाफ SDM कोर्ट एक याचिका लगाई थी लेकिन, वह याचिका SDM कोर्ट से ख़ारिज कर दी गई। जब पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेन्द्र का उनकी पत्नी और बेटे से विवाद चल रहा था। भरतपुर पूर्व राजपरिवार के सदस्य फिर आमने-सामने:बेटे का आरोप- बंध बारैठा कोठी अवैध रूप से बेची, विश्वेंद्र सिंह की सफाई- वह मेरी निजी संपत्ति भरतपुर पूर्व राजपरिवार के सदस्य फिर आमने-सामने हैं। पूर्व मंत्री और पूर्व राजपरिवार सदस्य विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने बयाना स्थित बंध बारैठा की कोठी को अवैध रूप से बेचने का आरोप लगाया है। (पढ़ें पूरी खबर) विश्वेंद्र सिंह की पत्नी बोलीं- सारे फसाद के पीछे गहलोत:भरतपुर पूर्व राजपरिवार विवाद पर बेटे ने कहा- पूर्व सीएम ने हमारे फोन टेप करवाए भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह से विवाद गहराता जा रहा है। दोनों के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। (पढ़ें पूरी खबर)


